फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से रंगदारी वसूलने का मुख्य आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी लेने का आरोपी वजीर पोंकरी खेड़ी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शहर की पुरानी अनाज मंडी में 26 अक्तूबर को दिनदहाड़े दो व्यापारी भाइयों से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में सीआईए ने मुख्यारोपी वजीर पोंकरी खेड़ी को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर की पुरानी अनाज मंडी में 26 अक्तूबर दोपहर को मोबाइल के व्यापारी नितिन गोयल को छह फोन कॉल कर मंडी स्थित एक दुकान में बुलाया और उससे 25 लाख रुपये की मांग की। जब व्यापारी ने पैसे देने से मना किया तो उस पर छह बदमाशों ने पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते व्यापारी ने अपने स्टील का व्यापार करने वाले भाई विपुल को फोन पर इस मामले की जानकारी देकर उसको घर में रखे सभी पैसे लेकर आने की बात कही, ताकि उसकी जान बच सके। इस पर विपुल गोयल घर में रखी दस लाख रुपये की नकदी लेकर मंडी में दुकान पर पहुंच गया और बदमाशों को नकदी देकर अपने भाई को छुड़वाया। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अब एक माह 17 दिन बाद मुख्यारोपी व 50 हजार के इनामी बदमाश वजीर पोंकरी खेड़ी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
नौ मामले हैं दर्ज
जींद में दस लाख रुपये की रंगदारी के मामले में गिरफ्तार हुए 50 हजार के इनामी बदमाश वजीर पोंकरी खेड़ी पर झज्जर में साजिशन लूट, मारपीट, सजायाफ्ता और बंदी को पुलिस हिरासत से भगाने, गुरुग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास, जींद सदर थाना में हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी देने, दंगा भड़काने, जींद शहर थाना में साजिशन हत्या, लूट व मीरवास थाने में हत्या के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जींद सीआईए इंचार्ज अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान व्यापारी से लूटी गई दस लाख रुपये की नकदी व वारदात में प्रयुक्त हथियारों को बरामद करेगी। हालांकि इस मामले में पुलिस शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी आरोपी से पूछताछ करेगी। रंगदारी वसूलने के आरोपी वजीर पोंकरी खेड़ी पर प्रदेश के कई थानों में नौ मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व मारपीट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें