07जेएनडी25-राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए महासचिव राममेहर वर्मा। स्रोत सभा
जींद। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने सैक्टर-6 में निर्माणाधीन महाराज अजमीढ देव भवन एवं सुनार धर्मशाला के काम को पूर्ण करवाने के लिए सांसद कोष से यथा संभव अनुदान देने का आश्वासन दिया। यह आश्वासन रविवार को भाई सुरेंद्र सिंह मैमोरियल नर्सिग काॅलेज में आयोजित एक समारोह मैढ सुनार सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी और महासचिव राममेहर वर्मा की अगुवाई में दिए ज्ञापन के दौरान दिया।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि निर्माणाधीन महाराज अजमीढ देव भवन एवं सुनार धर्मशाला को ज्ञान गंगा के तहत जोड़कर समाज की भावी पीढ़ी को शिक्षित करने की आवश्यकता है। आवश्यक होगा तो भविष्य में उसमें भी मदद की जाएगी। इस अवसर पर महाबीर सोनी, रामकुमार वर्मा, रमेश वर्मा, इंद्रसिंह वर्मा, नरेश सोनी, गौरव सोनी, नरेंद्र भामा मौजूद रहे।