फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला कांग्रेस ने सिलिंडर के बढ़े दामों पर जताया रोष

Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी11: महिला कांगेस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर रोष प्रकट करते हुए। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस पार्टी ने गैस सिलिंडर के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी का भी विरोध किया।
विज्ञापन

जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लाजवंती डाहोला ने कहा कि सरकार ने महिला दिवस से ठीक पहले रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर यह साबित कर दिया है कि वह महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। रसोई गैस हर घर की जरूरत है और कीमतों में बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा असर आम परिवारों पर पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलिंडर के दाम में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। इस अवसर पर अंजू, मोनिका, नीलम, सुजानी (ब्लॉक अध्यक्ष), रीना, सीमा, सारिका, लता, बीरमती, सीमा, रेखा, प्रीति, मोनिका, मीना, रानी और जसविंदर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें