13जेएनडी01-ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन की बैठक में शामिल पदाधिकारी। स्रोत स
जींद। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज और ज्वेलर्स एसोसिएशन हरियाणा की बैठक शुक्रवार को सुनार मार्केट में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने की। बैठक में सोनी समाज के हितों एवं अधिकारों के साथ-साथ स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने की सरकार से मांग की गई।
स्वर्णकारों के लिए शिक्षा और रोजगार की उपलब्धता, ज्वेलर्स की सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों बारे भी मंथन किया गया। प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सोनी एवं जिला प्रभारी युवराज और राजेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में शिक्षाविद वेदप्रकाश वर्मा नरवाना को जिला चेयरमैन, बिजली निगम के सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता फूलसिंह वर्मा को जिला संरक्षक बनाया गया है। ब्रजमोहन अलेवा को कोषाध्यक्ष, बलबीर खरल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिमांशु को मीडिया प्रभारी, राजकमल पिल्लूखेड़ा को उपाध्यक्ष, अधिवक्ता शुभम को सलाहकार, दिनेश जुलाना को सहप्रभारी बनाया गया।
नगर पालिका सफीदों के मनोनीत सदस्य और संस्था के नवनियुक्त जिला प्रभारी युवराज को भारत रत्न और संविधान के निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महिला विंग की जिलाध्यक्ष रामरती वर्मा, शहरी प्रधान अजय कुमार, तिलकराज उर्फ पप्पू सुनार, मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति रामराय के प्रधान पुरुषोतम, कोषाध्यक्ष सतीश रामराय, पूर्व प्रधान बलदेव कृष्ण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।