फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन आज, जींद से जुड़ी टिकैत की यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के संस्थापक एवं किसान मसीहा दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 87वां जन्मदिवस छह अक्तूबर को किसान जागृति दिवस व किसान मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मुज्जफरनगर जिले के सिसौली गांव में मनाया जाएगा। इसके अलावा देश के हर प्रदेशों के गांव तहसील कस्बों में टिकैत को 87वें जन्मदिन पर याद किया जाएगा। महेंद्र सिंह टिकैत के साथ हर आंदोलन में पोंकरी खेड़ी निवासी रामराजी ढुल अग्रणी रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी ने बताया कि किसान मुख्यालय सिसौली में आठ बजे हवन यज्ञ होगा। उसके बाद किसान मसीहा टिकैत के 87वें जन्मदिवस पर किसान मजदूर अधिकार दिवस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इमसें चौधरी देवीलाल पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। ढुल ने बताया कि टिकैत ने देश के किसानों को एक ही माला में पिरोकर संगठित किया था। टिकैत ने राष्ट्रपति भवन से लेकर विदेशों तक की यात्रा साधारण चप्पलों में की। महेंद्र सिंह टिकैत डब्लूटीओ का विरोध करने के लिए 20 मई 1999 में एक महीने की यात्रा पर यूरोप के 11 देशों में हुक्के के साथ पहुंचे थे। टिकैत विश्व के पहले किसान नेता थे जो हवाई जहाज में हुक्का साथ ले गए थे। चाहे उनका खुद का रहन-सहन हो या संगठन को चलाने का तरीका कोई भी प्रलोभन भारतीय किसान यूनियन सुप्रीमो को खरीद नहीं सका। तत्कालीन वीपी सिंह सरकार में उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाने की पेशकश की मगर उन्होंने हंसकर टाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें