फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Sun, 04 Jan 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी31-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए डॉ सुमन। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन महिला चिकित्सक सुमन भार्गव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिविर में भाग ले रही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

डॉ. सुमन भार्गव ने किशोरावस्था के दौरान लड़कियों के स्वास्थ्य में आने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस उम्र में संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। लड़कियों और महिलाओं में खून की कमी की समस्या आम है, जिसका मुख्य कारण आहार में पोषक तत्वों की कमी है।
इसलिए हरी सब्जियां, फल, दूध व आयरन युक्त भोजन को नियमित डाइट में शामिल करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी और कहा कि योग व ध्यान से शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है। रोजाना आधा से एक घंटा ध्यान करने से मन शांत व एकाग्र होता है, जिससे पढ़ाई में मन लगता है और याददाश्त भी तेज होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सवेर कौर, प्रवक्ता गीतांजलि, पूजा नैन, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें