04जेएनडी17: शिविर में पहुंचे मुख्यातिथि रूद्राक्ष मिड्ढा व अन्य विशिष्ट अतिथि। स्रोत : आय
जींद। ईगराह गांव में रविवार को नेत्र जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन डीएलटीएफ सदस्य सुनील रेढू की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 150 व्यक्तियों ने नेत्र जांच करवाई तो 70 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्णलाल मिड्ढा के बेटे रूद्राक्ष मिड्ढा ने शिरकत की।
शिविर में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर परिषद के चेयरपर्सन डाॅ. अनुराधा सैनी, समाज सेवी गोविंद सैनी, महिला थाना प्रभारी मोनिका व नर्सिंग ऑफिसर मनीषा बरसाना ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के लिए रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया।
अतिथियों ने रक्तदान के महत्व के बारे में युवाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर ईगराह सरपंच प्रतिनिधि कुलबीर रेढू, नरेश जांगडा़, राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश चौहान भी मौजूद रहे।