फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मदन हत्याकांड काआरोपी 10 हजार का इनामी राहुल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। केएम महाविद्यालय में 19 सितंबर को पीट-पीटकर की गई युवक मदन की हत्या के मुख्य आरोपी को एसआईटी ने पंजाब के खनौरी शहर से काबू किया है। आरोपी की पहचान नरवाना की मोर पत्ती निवासी राहुल उर्फ रेम्स के तौर पर हुई है। आरोपी दस हजार रुपये का इनामी है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

19 सितंबर को नरवाना शहर के केएम कॉलेज में दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया था, जिसमें छात्रों ने दनौदा गांव के युवक मदन की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के चाचा रामरूप की शिकायत पर चार युवकों को नामजद तथा कई अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नरेंद्र बिजराणिया ने एएसपी नरवाना कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में इंचार्ज सीआईए जींद इंस्पेक्टर अनूप सिंह, इंचार्ज सीआईए नरवाना सुखदेव सिंह, एसएचओ सिटी नरवाना इंस्पेक्टर रामनिवास, इंचार्ज पुलिस चौकी दनौदा पीएसआई नरेश कुमार और इंचार्ज साइबर सेल जींद की टीम नियुक्त करके एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने वारदात में शामिल आरोपी युवकों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए और छापेमारी शुरू कर दी। एसआईटी टीम ने हत्या के आरोपी शामिल आरोपी राहुल उर्फ रेम्स को काबू कर लिया।
वर्जन
आरोपी नरवाना शहर की मोर पत्ती निवासी राहुल उर्फ रेम्स को पंजाब के खनौरी से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--सुखदेव सिंह, इंचार्ज, सीआईए नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें