21जेएनडी03-विश्वकर्मा जयंती पर सांसद रामचंद्र जांगड़ा के समक्ष अपनी मांग रखते हुए समाज के लोग।
अलेवा। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगडा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सभी वर्ग के लोगों के हितों के लिए कार्य करने में विश्वास रखते थे। ये बात जांगड़ा ने मंगलवार को अलेवा गांव में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सभी वर्ग के लोगों को समाज में एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पढ़े-लिखे बेरोजगारों को सरकारी नौकरी पाने के लिए पैसे या बड़ी सिफारिश तलाश करनी पड़ती थी, लेकिन बीजेपी सरकार में योग्यता के आधार पर बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी दी जा रही है।
राज्यसभा सांसद ने विश्वकर्मा मंदिर में लाइब्रेरी हॉल के लिए अपने कोटे से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में दलाली खाने वाले दलालो की दुकानदारी भी बीजेपी की सरकार के कार्यकाल के दौरान ठप होकर गई है। इस अवगर पर प्रदीप घोघड़ियां, जांगड़ा समाज के प्रधान जोगिंद्र, सूरजभान जांगड़ा, महेंद्र मौजूद रहे। संवाद