कस्बे के हांसी रोड पर तहसील कार्यालय के सेवादार से बाइक सवार तीन युवकों ने 84 हजार लूट लिया। नकदी लूटने की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकाबंदी कर बाइक सवार तीन युवकों को काबू करके नकदी को बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार जींद निवासी अजीत सिंह जुलाना तहसीलदार में सेवादार के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर को कार्यालय से काटी गई रसीदों की राशि जमा करवाने के लिए साइकिल पर सवार होकर स्टेट बैंक जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक आए और मारपीट करके 84 हजार रुपये की नकदी को छीनकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। चौकीदार की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार तीनों युवकों को काबू कर लिया और उनके कब्जे से 84 हजार रुपये की नकदी को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस को प्रायोजित लूट का शक
चौकीदार अजीत से नकदी लूटने के पूरे मामले को पुलिस शक की दृष्टि से देख रही है। पुलिस को आशंका है कि यह पूरा मामला मिलीभगत का और पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पकड़े गए युवकों के नामों का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। जुलाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि नकदी लूटने के मामले में तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस मामले में संलिप्त दिखाई दे रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद खुलासा हो पाएगा।