26जेएनडी28: पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर सुरजीत। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
जींद। सीआईए सफीदों की टीम ने 1.53 किग्रा चूरा पोस्त के साथ एक नशा तस्कर गांव रोहड़ निवासी सुरजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस नशा तस्कर से पूछताछ कर रही है। एएसआई जलोरा सिंह टीम ने सूचना पर गांव रोहड के निकट छापेमारी की। पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास 1.53 किग्रा चूरा पोस्त मिला। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जींद पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम कर रही है। संवाद