फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलने पर विद्युत घर पर लगाया ताला

विज्ञापन
लोगों को समझाते निगम एसडीओ कुलदीप सिंह। - फोटो : Jind
विज्ञापन
बधाना गांव के लोगों ने शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलने पर बुधवार को नगूरां-उचाना मार्ग पर बधाना गांव के बिजली घर के सामने सुबह दस से लेकर दोपहर 12 बजे तक अवरोधक डालकर दो घंटे जाम लगाते हुए बिजली घर पर ताला जड़ दिया। जाम लगाने तथा बिजली घर पर ताला जड़ने की सूचना मिलने पर नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह तथा निगम एसडीओ कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और करीब दो दिन से घोघड़ियां 132 केवी बिजली घर के ओवरलोड के कारण आ रही समस्या को दुरुस्त करवाने का आश्वासन देकर दो घंटे से बिजली घर पर लगे तालेे तथा जाम को खुलवा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जाम लगा रहे बधाना गांव के लोगों ने कहा कि दो दिन से खेतों को मुश्किल से तीन से चार घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। बिजली नहीं मिलने को लेकर हरे चारे के अलावा धान की फसल सुखकर बिलकुल खराब हो चली है। मामले को लेकर बिजली घर स्थित कर्मचारियों से बात की जाती है तो उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके चलते लोगों में निगम प्रशासन तथा कर्मचारियों के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लोगों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे हैं। बिजली का शेड्यूल पूछने पर भी लोगों पर कर्मचारी भड़क उठते हैं तथा एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

ओवरलोड से आ रही समस्या को किया जाएगा दुरुस्त : एसडीओ
घोघड़ियां के 132 केवी बिजली घर पर रखे ट्रांसफार्मर के दो दिन से ओवलोड के चलते यह समस्या हुई है।। जल्द ही ओवरलोड की समस्या को दुरुस्त कर गांव के लोगों को बिजली दी जाएगी। गांव के लोगों ने बिजली कर्मचारियों के प्रति मौखिक रूप से जो शिकायत की है उसके लिए भी कर्मचारियों से बात कर समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, एसडीओ।

नगूरां-उचाना मार्ग पर बधाना बिजली घर के सामने जाम लगाते लोग।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें