फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लिया लोन, दंपती पर केस

Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना सफीदों पुलिस ने फर्जीवाडा कर महिला के दस्तावेजों का दुरुपयोग करने पर दंपती को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पानीपत निवासी डीएन भार्गव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफीदों निवासी सुरेंद्र और उसकी पत्नी सुषमा ने अपनी फर्मों पर फर्जी दस्तावेजों पर लोन लिया हुआ है। सुषमा ने फर्जी दस्तावेजों पर अपनी फर्म का औषधि विभाग से लाइसेंस भी लिया हुआ है। अपील के माध्यम से उसे सूचना मिली कि सुषमा देवी ने अपनी फर्म के लाइसेंस के लिए किरण बाला नाम की फार्मासिस्ट के दस्तावेजों का दुरूपयोग किया है।
किरण बाला की जगह दूसरी महिला का फोटो खिंचवाया गया है, साथ ही किरण बाला को फर्जी तरीके से अपनी फर्म में नौकरी पर दिखाया हुआ है। फर्जीवाड़े में अन्य लोगों ने भी सहयोग किया है। जब उसने फर्जीवाड़े को लेकर सुरेंद्र से बातचीत की तो आरोपियों ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने थाने में जाकर पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाई, सुरेंद्र और सुषमा को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें