फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लितानी रोड अंडरपास पर छाया रहता है अंधेरा, लोग परेशान

विज्ञापन
23जेएनडी22- लितानी रोड अंडरपास जहां लाइटें लगाने की मांग की जा रही है। स्रोत: संवाद।
विज्ञापन
उचाना। लितानी रोड पर बने अंडरपास पर लोगों की मांग के बाद भी लाइटें नहीं लगाईं गई है। यहां शाम होते ही अंधेरा छाने से आने-जाने वाले लोगों को वारदात होने का डर रहता है। धर्मबीर, सुरेश, मनोज ने कहा कि शहर का प्रमुख लितानी रोड है।
विज्ञापन

लाइन पार करने के लिए राहगीर अंडरपास से आते-जाते हैं। यहां पर फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग भी लोग कर चुके हैं। राहगीरों को अंडरपास से होकर लंबा चक्कर काट कर आना-जाना पड़ रहा है। जब अंडरपास का निर्माण हुआ था तब लाइटें लगाने की मांग की थी ताकि रात को आने-जाने वाले राहगीरों सहित वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि इसको लेकर रेलवे के उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे ताकि लोग जो मांग कर रहे है वो जल्द पूरी हो।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें