फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना दो घंटे दफ्तर में सुनें जनता की फरियाद : एडीसी

विज्ञापन
20जेएनडी05: ​लघु स​चिवालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन - फोटो : गांव चनौरा में सिलिंडर से झुलसे लोगों को वर्न वार्ड में ले जाती एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविर में एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूत करें और समाधान शिविर के अतिरिक्त प्रतिदिन कम से कम दो घंटे अपने कार्यालय में बैठकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहे बल्कि उसका परिणाम धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं समाधान शिविरों के दौरान लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर शिकायतकर्ता से सीधे फोन पर बात कर उनकी समस्या की जानकारी लेंगे।
एडीसी ने कहा कि जिले में अब तक 10,256 शिकायतों में से 8,545 का समाधान किया जा चुका है। 145 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। दोबारा खोली गई शिकायतों के कारणों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। सभी शिकायतों का निपटारा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वयं अथवा उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से की जाती है।
डीसी मोहम्मद रजा ने समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद एडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।
सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को बिजली, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर और पर्याप्त रूप से उपलब्ध हों।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता दें और तय समय सीमा में उनका समाधान करें। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, सीएमजीजीए कल्याणी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें