20जेएनडी33-नागरिक अस्पताल में शराब ठेकेदार को एंबुलेंस से उतारते कर्मचारी। संवाद
जींद। खरकरामजी में शुक्रवार शाम को कार सवार युवकों ने शराब ठेकेदार को गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। इस दौरान कार सवारों ने दो बाइकें भी छीनी और तीसरी बाइक छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया लेकिन कार सवारों का कोई सुराग नहीं लगा। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खरकरामजी निवासी शराब ठेकेदार 27 वर्षीय विरेंद्र उर्फ बिंद्र (27) शुक्रवार शाम को गांव स्थित अपने शराब ठेके पर बैठा हुआ था। उसी समय कार में सवार होकर बदमाशा आए और फायरिंग कर दी। पेट और सीने में चार-पांच गोलियां लगी। वारदात को अंजाम देकर कार सवार मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो युवक कार छोड़ कर बाइकों से फरार हो गए। इस दौरान हमलावरों ने दो बाइकें भी छीनी और फिर तीसरी बाइक छीन कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार विरेंद्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बाइक सवारों का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस इस मामले को शराब ठेकेदारों के बीच रंजिश जोडक़र देख रही है।
बॉक्स
आसपास के गांव के लिए ठेके लिए हुए था मृतक
मृतक वीरेंद्र उर्फ बिंद्र अपने गांव खरकरामजी के अलावा आसन, बरहा कलां, खुर्द और पिंडारा गांव में भी शराब के ठेके लिए हुए था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह अपने गांव के शराब ठेके पर बैठा था। वह कई सालों से अपने क्षेत्र के शराब ठेके लेता आ रहा है। इन शराब ठेकों की पिछले दिनों बोली हो चुकी है।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ही पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास इलाके की नाकाबंदी भी की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूजा, प्रभारी, सदर थाना पुलिस, जींद