03जेएनडी12: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर में श्रमदान करते हुए स्वयंसेवक। स्रोत सं
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर कैंप में मुख्य रूप से पहुंचे एसएचओ ईश्वर और इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय की चुनौतियों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और साइबर अपराधों से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों पर जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अशोक, एनएसएस अधिकारी देवेंद्र कौशिक स्टाफ और स्वयंसेवक मौजूद रहे।