फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दबलैन फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर लाइटों की फाउंडेशन प्लेट बनीं खतरा, टकरा रहे बड़े वाहन

Sun, 05 Jul 2026 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। ट्रक की टक्कर से पुल पर लगी उखड़ी स्ट्रीट लाइट की फाउंडेशन प्लेट। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। दबलैन फाटक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए स्थापित की गई फाउंडेशन प्लेटें अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। पुल के दोनों ओर चढ़ाई और उतराई वाले हिस्से में बाहर की ओर निकली ये फाउंडेशन प्लेटें बड़े वाहनों के लिए मुसीबत का सबब बन रही हैं।
विज्ञापन

ये प्लेटें कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और कुछ जगहों पर मुड़ भी गई हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र, मनोज और अनिल ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि पुल से गुजरने वाले ट्रक, बसें और अन्य भारी वाहन मोड़ लेते समय अनजाने में इन फाउंडेशन प्लेटों से टकरा जाते हैं।
कई बार यह टक्कर इतनी तेज होती है कि तेज आवाज के साथ प्लेटें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। उनका कहना है कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन एक बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

यातायात और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर असर
लोगों का कहना है कि इस पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में, क्षतिग्रस्त फाउंडेशन प्लेटें न केवल यातायात के लिए जोखिम पैदा कर रही हैं बल्कि स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। नागरिकों ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई कर फाउंडेशन प्लेटों की स्थिति में सुधार करने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की मांग की है।

विभाग ने संज्ञान में लिया मामला, समाधान की दिशा में प्रयास जारी
इस संबंध में, पीडब्ल्यूडी एंड बीआर नरवाना की इलेक्ट्रिक शाखा के जेई समरवीर ने बताया कि दबलैन फाटक आरओबी पर लगाए गए पोलों की फाउंडेशन प्लेटों से उत्पन्न समस्या विभाग के संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन फाउंडेशन प्लेटों को बाहर की बजाय अंदर की ओर शिफ्ट किया जाएगा ताकि बड़े वाहनों के टकराने से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। इस कदम से न केवल वाहनों को सुरक्षित रखा जा सकेगा बल्कि स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

फोटो 8 नरवाना। ट्रक की टक्कर से पुल पर लगी उखड़ी स्ट्रीट लाइट की फाउंडेशन प्लेट। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें