फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में गेहूं खरीद के लिए उठान व लेबर के टेंडर बने परेशानी

Fri, 04 Apr 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी22: जींद की अनाजमंडी में नमी के कारण सुखाई गई सरसों। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिलेभर की मंडियों में गेहूं के उठान व लेबर के लिए खाद्य व आपूर्ति विभाग ने 55 टेंडर लगाए थे। इनमें से चार बार में 43 मंडियों के टेंडर हो चुके हैं, जबकि पांचवी बार 12 मंडियों के टेंडर फिर से लगाए गए हैं, ताकि इसमें ठेकेदार शामिल होकर मंडियों में उठान व लेबर का काम शुरू कर सके।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक महीने से टेंडर की प्रक्रिया चली हुई है। प्रशासन ने कई बार टेंडर लगाए, लेकिन इसमें ठेकेदार शामिल नहीं हुए इसके कारण यह टेंडर बार बार लगाने पड़ रहे हैं। अब वीरवार को भी टेंडर जारी किए गए, लेकिन अब भी 12 टेंडर बाकि हैं। इसमें चार टेंडर लेबर के तो आठ टेंडर उठान के होने बाकी हैं। इसके लिए विभाग ने ठेकेदारों से आवेदन मांगे हैं। यह टेंडर ऑनलाइन लगाए गए हैं। इसमें लेबर के टेंडर फरैण कलां, लुदाना, मुआना व सिवानामाल गांव के लगाए गए। इसके अतिरिक्त उठान के टेंडर भंभेवा साइलो, ढाठरथ, डिडवाड़ा, फरैण कलां, फतेहगढ़, हाट, मुआना व सफीदों मंडी के लगाए गए हैं। इन टेंडरों के जारी होने के बाद ही इन मंडियों में गेहूं खरीद व उठान का काम शुरू हो पाएगा।

11570 क्विंटल सरसों खरीदी गई
जिले में वीरवार को 910 क्विंटल सरसों की खरीद हुई, अब तक जिले में कुल 11570 क्विंटल सरसों खरीद गई है। इसके अलावा 2360 क्विंटल का उठान वीरवार को हुआ, जबकि कुल उठान 7090 क्विंटल सरसों का हो चुका है। मंडी में जिस सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा होती है। उसको सुखाकर खरीदा जाता है।
विज्ञापन


गेहूं खरीद नहीं हुई मंडियों में शुरू
जींद समेत कई मंडियों में अभी तक गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा नरवाना की मंडी में बुधवार को गेहूं की आवक हुई थी। इसमें नमी की मात्रा 18 प्रतिशत तक होने के कारण खरीद नहीं हो पाई। मंडियों में फिलहाल गेहूं की आवक शुरू होने में रविवार तक का समय लगने की उम्मीद है।

किसान मंडी में गेहूं सूखने के बाद ही लेकर आएं, ताकि आते ही मंडी में गेहूं बेचा जा सके। जिले की सभी 36 मंडियों में गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी हैं। फिलहाल चार मंडियों में लेबर व आठ में उठान के टेंडर होने बाकि हैं। इनके लिए आवेदन मांगे गए हैं। मंडियों में किसानों की सुविधाओं के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करवाई गई।
विज्ञापन

राजेश आर्य जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें