03जेएनडी21-गेट मीटिंग में भाग लेते यूनियन के कर्मचारी। संवाद
जुलाना। कस्बे के बिजली निगम कार्यालय में कर्मचारियों की गेट मीटिंग अधीक्षक अभियंता के तानाशाही रवैये के खिलाफ सर्कल कमेटी के आह्वान पर ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की ओर से आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रधान जयबीर लाठर और संचालन सचिव बलजीत खत्री ने किया।
प्रधान जयबीर लाठर ने कहा कि अधीक्षक अभियंता अपने तानाशाही रवैये से उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार कार्य नहीं करके अपनी मर्जी से गलत तरीके से कर्मचारियों के काम रोक देता है। जब इस मामले में सर्कल सचिव ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन ने अपनी बात अधीक्षक अभियंता के सामने रखी तो उनका रवैया कर्मचारियों की मांगों के प्रति नकारात्मक था। इसके चलते अधीक्षक अभियंता ने सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा को भी पत्र देकर तानाशाही का सबूत दिया। इसका ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन विरोध करती है। इस अवसर पर मनजीत नैन, अमित शर्मा, नवीन, जितेंद्र गिल, प्रमोद शर्मा, राकेश, विजेंद्र करेला, बलजीत, राम अवतार, दीपक, नरेश, लक्ष्मण, प्रमोद और योगेश शर्मा भी मौजूद रहे।