फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत: मनोहर लाल

Mon, 17 Nov 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी19: बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में मनाए गए 79 वें वार्षिक दीवान कार्यक्रम में मौजूद
विज्ञापन
जींद। धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं और वीर योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर का बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका साहस, त्याग और न्याय की स्थापना के लिए किया गया संघर्ष आज भी जन-जन को प्रेरित करता है।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को उर्जा आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में 79 वां वार्षिक दीवान कार्यक्रम में कही। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि धर्म, मानवता और न्याय की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने संपूर्ण जीवन समर्पित किया। कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इसी परंपरा में वीर योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर ने अत्याचारों के विरुद्ध असाधारण साहस दिखाकर समाज में न्याय और समता की स्थापना की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के उत्थान के कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन

उनके जीवन का हर क्षण त्याग, साहस, अनुशासन और धर्मनिष्ठा का उदाहरण हैं। इसे आज का युवा अपनाकर उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। सिख गुरुओं और बंदा सिंह बहादुर द्वारा दिया गया बलिदान स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साढ़े नौ वर्षों तक बाबा बंदा सिंह बहादुर के विचारों को आत्मसात करते हुए निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से राज्य की सेवा की है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत सदियों पुरानी सभ्यता और संस्कृति वाला देश है। जिसने समय-समय पर उत्पीड़न और अन्याय के विरुद्ध समाज जागरण का मार्ग चुना है। इसी परंपरा के अंतर्गत गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर एवं गुरु गोविंद सिंह ने मानवता, सत्य, आस्था और सामाजिक एकता के लिए अमूल्य बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर का अद्वितीय बलिदान और भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दयाला और भाई खुशहाल सिंह समेत सभी शहीदों की तपस्या और त्याग राष्ट्रीय प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डाॅ. धर्मदेव विद्यार्थी व प्रीतम सिंह भ्याना द्वारा बाबा जितेन्द्र सिंह सोढी के जीवन पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी किया। डिप्टी स्पीकर कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि जींद की धरती पर ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होना सचमुच में जींद के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर पाहवा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, कपूर सिह वाल्मीकि, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिह, नगर परिषद चेयरपर्सन डाॅ. अनुराधा सैनी, पुनीत कौर, बाबा जतिन्द्र पाल सिंह सोढी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
16जेएनडी19: बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में मनाए गए 79 वें वार्षिक दीवान कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व अन्य। संवाद
16जेएनडी20: बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में मनाए गए दीवान कार्यक्रम में सिख संप्रदाय के लोग। संवाद

16जेएनडी19: बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में मनाए गए 79 वें वार्षिक दीवान कार्यक्रम में मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें