फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गली में पानी भरने से नरक बना जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। प्रशासन की लापरवाही के चलते वार्ड नंबर 5 के लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वार्ड में आलम यह है कि निकासी की व्यवस्था नहीं होने से दूषित पानी गलियों में भरा रहता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। कई बार नपा अधिकारियों को शिकायत दी गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन के रवैये को लेकर वार्ड के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 5 निवासी सोहन, सुभाष पांचाल, ईश्वर ठाकुर, सीमा बीके बहन ने बताया कि निकासी नहीं होने के कारण दूषित पानी गली में फैल रहा है। कई बार नगरपालिका को इसकी शिकायत भी दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी भरने से लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन


अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर सफाई नहीं हो रही है तो मौके पर कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवाई जाएगी। -नरेंद्र कुमार, सफाई दरोगा, नपा, जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें