फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लेफ्टिनेंट बनीं मिक्कु सिंगरोहा को किया सम्मानित

विज्ञापन
28जेएनडी27- मिक्कु सिंघरोहा को सम्मानित करते मालवी गांव के ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव की बेटी मिक्कु सिंगरोहा का लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। बुधवार को मिक्कू का मालवी गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता गांव के सरपंच राजेंद्र जांगड़ा ने की। कार्यक्रम में आरोग्यम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. योगेश नांदल ने शिरकत की।
विज्ञापन

राजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि मिक्कु सिंगरोहा उनकी भांजी है। मिक्कु के पिता की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां भतेरी ने कड़ी मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंचाया।
माता भतेरी देवी ने कहा कि मिक्कु शुरूआत से ही पढ़ाई के क्षेत्र में आगे रही है। उनका सपना था कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर सेना में नौकरी करते हुए देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन

डॉ योगेश नांदल ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। यदि लड़कियों की परवरिश भी लड़कों की तरह की जाए तो लड़कियां भी माता-पिता का नाम रोशन कर सकती हैं। इस बात को मिक्कु ने साबित किया है। अन्य लड़कियों को भी मिक्कु से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर सुभाष ढिगाना, राजेंद्र दलाल, धर्मेंद्र पहलवान, युद्धबीर, सुधीर, अशोक पंच, जसमेर, प्रदीप शर्मा, जयदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें