फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में बनेगी लाइब्रेरी : मिड्ढा

Sun, 17 Nov 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी22: ग्रामीणों को संबो​धित करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद के विधायक डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र के सभी 35 गांवों में सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी खोली जाएंगी। इन पुस्तकालयों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ग्रामीण युवाओं को गांव के भीतर ही शिक्षा का माहौल मिलेगा और उन्हें इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का भी विजन है कि शहरी युवाओं के समान ग्रामीण युवाओं को भी ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उनके घर द्वार पर ही मिले। डॉ. कृष्ण मिड्ढा शनिवार को धन्यवादी दौरे के दौरान निर्जन, मांडो, मनोहरपुर, लोहचब, खेड़ी तलौडा तथा खेड़ी गांवो में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से बच्चों की पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच बदली है। पूर्व की सरकारों में नौकरी प्राप्त करने का अलग चलन रहा है। उन्होंने कहा कि इन लाइब्रेरियों के बनने से अब ग्रामीण युवाओं को भी शहरी बच्चों की तरह अपने घर द्वार के आसपास प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उचित माहौल मिल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर जींद से सफीदों सड़क के नवीनीकरण को लेकर कहा कि इस सड़क को चौड़ा व मजबूतीकरण की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा की गई थी, लेकिन वन विभाग व लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ औपचारिकताएं पूरी करवाई जा रही हैं। उनके पूरा होते ही जल्द ही इस कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों को लेकर धन की कोई कमी नही है। लगभग सभी ग्राम पंचायतों के बैक खातों में लाखों रुपये की धन राशि विकास कार्यों के लिए अब भी मौजूद है। सभी ग्राम पंचायतें इस बजट को फरवरी माह तक विकास कार्यों के लिए अवश्य खर्च कर लें। उन्होंने बताया कि निर्जन गांव में 85 लाख रुपये, मांडो में 38 लाख रुपये, लोहचब में 48 लाख, खेड़ी तलोडा में 31 लाख, तलौडा में 44 लाख तथा मनोहरपुर गांव में 31 लाख रुपये की धन राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। इस अवसर पर तहसीलदार मनोज अहलावत, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, भाजपा नेता विनोद सैनी, जींद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील वशिष्ठ, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण अहलावत, पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह, कपूर ढांडा मौजूद थे।

16जेएनडी22: ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें