फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यक्ति पर पेट्रोल फेंककर आग लगाई

Sun, 17 Nov 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। लुदाना गांव में व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुदाना गांव निवासी चांदराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को वह अपने घर पर सो रहा था। उसने अपना मोबाइल को दूसरे कमरे मे चार्जिंग पर लगाया हुआ था। जब वह मोबाइल को लेने गया तो गेट पर आवाज आई। उसने जाकर देखा तो पाया कि कोई गेट को खटखटा रहा था। उस व्यक्ति ने एकदम से प्लास्टिक की बोतल में भरा पेट्रोल उसकी तरफ फेंका और माचिस की तीली जलाकर फेंक दी। इसके कारण उसे आग ने पकड़ लिया। उसके बाद वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आग को देखकर उसकी पत्नी उठी और बुझाई। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए रोहतक ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें