फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई लेवल तीन की आंसर- की

Sun, 15 Nov 2015 12:05 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा किए तमाम प्रयास धरे के धरे रह गए।

 पेपर लीक करवाने वाले गिरोह ने दिल्ली और चंडीगढ़ से करीब सवा दो बजे लेवल तीन प्रश्नपत्र की आंसर-की प्राप्त कर ली, जबकि परीक्षा तीन बजे शुरू हुई। इससे परीक्षा के पूरे तंत्र पर ही सवाल उठ गया है।

 एचटेट परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने का दावा प्रशासन शनिवार सुबह तक भी कर रहा था।

इसी दावे के साथ दोपहर बाद तीन बजे परीक्षा शुरू करवा दी गई, लेकिन इससे पहले ही करीब पौने तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि अर्बन इस्टेट में दो युवक गाड़ी में बैठक कर प्रश्न पत्र हल कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी और मामला शीशे की तरह साफ होता चला गया। यहां से हिरासत में लिए युवकों ने बताया कि दो महिला उम्मीदवारों को कॉमन पेपर के लिए आंसर-की मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन


इसके बाद पेपर छूटने पर पुलिस ने दोनों महिला उम्मीदवारों को भी हिरासत में ले लिया। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में खुलेंगी परतें
हालांकि युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस दो महिला उम्मीदवारों तक पहुंच गई है, लेकिन पेपर लीक करवाने वाले गिरोह तक पहुंचना अभी बाकी है।

हालांकि पुलिस प्रशासन अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन पुलिस के शीर्ष सूत्रों के अनुसार युवकों से बरामद की गई आंसर-की के सभी 90 जवाब प्रश्नपत्र से मिलते हैं।

गाड़ी में ही नोट करवाई आंसर-की
युवकों ने दोनों महिला उम्मीदवारों को गाड़ी में ही आंसर- की नोट करवाई।

एक उम्मीदवार को राजकीय महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के बाद दूसरी महिला उम्मीदवार को हिंदू कॉलेज में छोड़ने गए। इसी दौरान पुलिस को मामले की सूचना मिल गई।

पुलिस आंसर-की लीक करवाने वाले युवकों को अर्बन इस्टेट में ढूंढती रही। करीब आधा घंटे युवकों ने पुलिस को छकाया। इसके बाद युवक स्वयं ही अर्बन इस्टेट में जाट धर्मशाला मोड़ के पास गाड़ी रोककर आराम करने लगे। यहां पुलिस ने उनको दबोच लिया।

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा पर सवाल
युवकों की गिरफ्तारी के बाद साफ हो गया कि दो महिलाएं आंसर-की लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंची है। इससे प्रशासन के सभी दावों पर सवाल उठ गए हैं।

हालांकि प्रशासन ने दावा किया था कि एडमिट कार्ड और पेन के अलावा कोई भी अन्य सामान परीक्षा केेंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा, लेकिन आंसर-की पहुंच ही गई।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के व्यक्ति ने बताया दिल्ली से आएंगी आंसर-की
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवकों में से एक रणधीर को फोन पर चंडीगढ़ के किसी व्यक्ति का फोन आया है। उसने कहा कि दिल्ली के नंबर से आंसर-की आएंगी।

 फिलहाल पुलिस ने अमित और संदीप के मोबाइल से भी आंसर-की बरामद कर ली है।

अभी जांच जारी
अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह साफ नहीं है कि युवकों ने कितने पैसे में आंसर- की ली है। जांच में यह पता चला है कि गिरफ्तार युवकों ने सीधे गिरोह के सरगना से आंसर-की नहीं ली है।

इनके पास दूसरे या तीसरे नंबर पर आंसर-की आई है। जांच में सभी बातों का पता लगाया जाएगा।  - अभिषेक जोरवाल, एसएसपी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें