फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों, संभावनाओं को लेकर हुआ व्याख्यान

Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज बीकॉम व एमकॉम के छात्रों को उनके कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों, संभावनाओं और सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज मोहाली के सहायक प्रबंधक विक्रम भारद्वाज और विशाल हुड्डा ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन कॉमर्स विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर उषा शर्मा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को बीकॉम के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों जैसे बैंक पीओ, क्लर्क, इन्वेस्टमेंट, अकाउंटेंट, टैक्स कंसलटेंट, जीएसटी विशेषज्ञ, फाइनेंस मैनेजर ऑडिटर, राज्य सरकार के विभिन्न क्षेत्र में नौकरियों के बारे में बताया। उन्होंने कॅरिअर गाइडेंस के तहत अपने कोर्स वर्क को पूरा करके मेहनत और लगन से इन्हें पूरा करने के बारे में बताया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने छात्रों को ऐसे व्याख्यानों से लाभ प्राप्त करके अपने कॅरिअर को संवारने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. रेनू बाला, सोनू कुमार, वंदना, परमिंदर, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें