फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो गठबंधन की छोड़कर खुद के संगठन की करें चिंता : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
तारखां में मंगलवार देर शाम को एक कार्यक्रम में रू-ब-रू होते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
इनेलो द्वारा भाजपा और जजपा गठबंधन को ठगबंधन बताने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो गठबंधन की चिंता न करके अपने संगठन की चिंता करे। जब उन्होंने इनेलो पार्टी छोड़ी थी तो 20 विधायक थे, लेकिन अब एक रह गया है। मुझे नहीं लगता कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी इससे खुश होंगे कि बरोदा में उनकी इतनी मेहनत के बाद भी इनेलो उम्मीदवार को 5003 वोट मिले। दुष्यंत चौटाला जजपा किसान सेल के हलका अध्यक्ष ज्ञानी तारखां के निवास पर मंगलवार देर शाम को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा की पराली का धुआं दिल्ली जाने के बयान पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केजरीवाल अपनी जन्मभूमि को ज्यादा प्यार करते हैं। वह यह भूल जाते हैं कि जितना क्षेत्रफल हरियाणा का दिल्ली के साथ लगता है, उतना ही उत्तर प्रदेश का लगता है। हमेशा यह कहना कि दिल्ली में हरियाणा और पंजाब की पराली का धुआं आ रहा है, यह दिखा देता है कि वह इसके ऊपर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। केजरीवाल को अगर प्रदूषण की इतनी ही चिंता है तो यमुना दिल्ली के अंदर सबसे दूषित है, उसको सुधारने के लिए कदम उठाएं। किसान नेताओं को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उन्होेंने कहा कि व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूरी है। इस मौके पर जोरा सिंह डूमरखां, पिरथी नंबरदार, वीरेंद्र संदलाना और जितेंद्र श्योकंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें