फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कानूनगो ्पर निशानदेही रिपोर्ट न देने का आरोप

Fri, 30 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी18: जानकारी देते हुए सिंघाना गांव निवासी सुरेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सीएम विंडो में शिकायत देकर गांव सिंघाना निवासी सुरेश कुमार ने कानूनगो संजय कुमार पर निशानदेही रिपोर्ट न देने व गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। वहीं कानूनगो ने आरोपों को नकारा है।
विज्ञापन

सीएम विंडो में दी शिकायत में गांव सिंघाना निवासी सुरेश कुमार ने आरोप लगाते कहा कि उनकी जमीन मुरब्बा नंबर 84 में है।
बुजुर्गों ने आपसी भाईचारे के अनुसार जमीनों का लगभग 50 साल पहले बंटवारा किया हुआ था। उसके गांव के रमेश ने अपनी मलकियत वाली जमीन की पैमाइश करवाकर उस पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा उसने उसकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है।
रमेश अब उसकी तबादला की हुई जमीन पर खेती करने से रोक रहा है। रमेश ने पैमाइश के वक्त कहा था कि वह इस जमीन का पक्का तबादला करवा लेंगे, लेकिन अब वह इससे साफ मना कर रहा है। सुरेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि रमेश की ओर से 18 नवंबर 2023 को अपने रकबा के निशानदेही करवाई थी।
विज्ञापन

इसमें हलका पटवारी अंकित व कानूनगो संजय कुमार की ओर से मुरब्बा नंबर 84 का किला नंबर 26/1 पर रमेश का कब्जा दर्शाया है। अब जब उसने 30 जून 2024 को इस रकबे की निशानदेही के प्रार्थना पत्र दिया। 19 नवंबर 2014 को निशानदेही की गई थी। उसमें भी रकबा को रमेश के कब्जे में दर्शाया गया है।
जब उसने मौजूदा कानूनगो संजय कुमार से निशानदेही की रिपोर्ट मांगी तो वह उसे गुमराह किया और रिपोर्ट देने से मना कर दिया। कानूनगो संजय कुमार ने उसे कहा कि जो पहले निशानदेही हुई थी, वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें