फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डॉ. हिमांशु गर्ग की 11वीं पुस्तक प्रोग्रामिंग विद पायथन का विमोचन

विज्ञापन
03जेएनडी06: डॉ. हिमांशु गर्ग की पुस्तक का विमोचन करते हुए सीटीएम मोनिका। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जींद। शहर की प्रतिभाशाली शिक्षिका और लेखिका डॉ. हिमांशु गर्ग की 11वीं पुस्तक ''प्रोग्रामिंग विद पायथन'' का विमोचन सीटीएम मोनिका रानी ने वीरवार शाम को किया। मोनिका ने कहा कि यह पुस्तक हरियाणा ही नहीं पूरे देश के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

डॉ. हिमांशु गर्ग इससे पहले कंप्यूटर ग्राफिक्स, प्रोग्रामिंग इन विजुअल बेसिक और प्रोग्रामिंग इन जावा अन्य पुस्तकें लिख चुकी हैं। वर्तमान में डॉ. गर्ग प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
वे लेखिका होने के साथ-साथ प्रमाणित कला एवं शिल्प प्रशिक्षक और दो अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं की सह-संपादक भी हैं। शिक्षा व लेखन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता व परिवार को देते हुए कहा कि यह सफलता उनके सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम है
विज्ञापन

डॉ. गर्ग ने बताया कि यह पुस्तक नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप लिखी गई है। इसमें 150 से अधिक प्रोग्राम, चित्रात्मक उदाहरण और प्रत्येक अध्याय के अंत में अभ्यास प्रश्न दिए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को विषय को आसान तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें