फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन बाजार देर रात फिर हुई तोड़फोड़

Wed, 30 Dec 2015 12:26 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


अतिक्रमण की मार झेल रहे शहर को अब राहत मिलने की उम्मीद है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर तांगा चौक से शहर थाना की ओर एक तरफ की दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया। इससे शहर के मेन बाजार की सड़क करीब चार फुट तक चौड़ी हो जाएगी।



देर फिर नगर परिषद का प्रशासनिक अमला मेन बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो दुकानदारों ने विरोध कर दिया, बावजूद तोड़फोड़ जारी रही।

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद पिछले कई दिन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रही थी।

सोमवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने पैमाइश भी की थी। जिन दुकानदारों ने दुकानों के आगे चबूतरे बनाए  थे, नगर परिषद की टीम ने उन्हें हटा दिया।

तांगा चौक से भारत सिनेमा और शहर थाना की ओर ही मुख्य बाजार है। यहां दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सड़क को बहुत ही संकरा कर दिया गया है।

अदालत में लगाई थी याचिका
शहर का अतिक्रमण हटाने के लिए टीम अन्ना द्वारा हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर अदालत ने दो फरवरी तक शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 25 दिसंबर को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह ने बाजार के व्यापारियों के साथ मीटिंग कर स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा था। ऐसा नहीं होने पर नगर परिषद ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।

कुछ लोगों ने किया विरोध
दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही नगर परिषद का अमला दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने पहुंचा, कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन अधिकारियों द्वारा समझाने पर ये लोग शांत हो गए।
विज्ञापन


अब बनाया जाएगा नाला
मंगलवार को 27 दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया है। अब दुकानों के आगे नाला बनाया जाएगा, ताकि दोबारा अतिक्रमण नहीं हो सके। इस पर बुधवार को काम शुरू हो जाएगा। दोनों तरफ से अतिक्रमण हटने के बाद चार से साढ़े चार फुट तक सड़क चौड़ी हो जाएगी।
सुरेश कुमार, पटवारी नगर परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें