फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफींदों में अग्निकांड में मृत महिला का किया अंतिम संस्कार

Thu, 12 Mar 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी14: कमलेश के शव को संस्कार के लिए लेकर निकले तो सदमें में आकर गिरी बेटी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। सात मार्च को सफीदों की भाट काॅलोनी फैक्टरी में आग में झुलसने से गीता काॅलोनी निवासी कमलेश की मंगलवार को मौत हो गई थी। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बुधवार को गीता काॅलोनी में कमलेश के घर पहुंचे। वहां पर कमेटी का गठन किया गया। इसमें पीड़ित परिवार व अन्य समाज के 20 लोगों को शामिल किया गया। कमेटी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मृतकों के परिजनों को एक करोड़ व घायलों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलवाने की मांग की है। इसके अलावा आरोपियों पर हत्या की धाराएं जोड़ने की मांग की गई।
सुनील गहलोत, एडवोकेट रिंकू मुआना, नरेंद्र सिहंमार, जयकिशन खाती, संतोष गहलावत, जतिन कुमार, प्रदीप बुटानी आदि ने पीड़ितों के अस्पताल में इलाज पर जो रुपये खर्च हुए हैं वह दिलवाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया था कि उनका इलाज पर कोई खर्च नहीं होगा।
विज्ञापन

पंचकूला में सीएम से मिलकर दुर्घटना में लापरवाही बरतने वाले फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस पर कार्रवाई की मांग की। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए सफीदों में दो फायर ब्रिगेड व दो एंबुलेंस देने की मांग की। मृतक के परिवारों को सरकारी नौकरी व बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान किया जाए।
प्रदेश में चल रही सभी अवैध फैक्टरियों को सील किया जाए। आरोपियों की संपत्ति को जब्त कर पीड़ित परिवारों को दिया जाए। घटना में हत्या की धारा जोड़ी जाए। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि आरोपियों को जल्दी सजा दिलवाई जा सके। इस घटना में बहादुरी दिखाकर जान बचाने वाले युवाओं को हरियाणा सरकार सम्मानित करे।
बाक्स
पौने दो लाख रुपये हुए खर्च
ममता के परिजनों ने बताया कि प्रशासन ने निशुल्क उपचार का वादा किया था लेकिन उनका कोई सहयोग नहीं किया गया। ममता की पानीपत के गैलेक्सी अस्पताल में उपचार के दौरान हादसे के दो दिन बाद मौत हो गई थी। अस्पताल ने उनसे लगभग पौने दो लाख रुपये जमा करवाए, लेकिन प्रशासन ने अब तक उनकी कोई सहायता नहीं की। वह शव को भी 2200 रुपये देकर प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर आए।

11जेएनडी14: कमलेश के शव को संस्कार के लिए लेकर निकले तो सदमें में आकर गिरी बेटी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें