01जेएनडी37-रेलवे अंडरपास पर निकाली गई दीवार। संवाद
जींद। भिवानी रोड जेडी-7 पर बने रहे रेलवे अंडरपास का कार्य तेजी से चल पड़ा है। इस अंडरपास के निरीक्षण के लिए चंडीगढ़ से लैंड स्लाइड टीम रविवार को दौरा करेंगी।
हालांकि इस टीम के शनिवार को आने की सूचना थी, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि टीम के आने का शेड्यूल रविवार का बन गया है। अंडरपास का निर्माण अब दो जगह से कर दिया है। पहले जहां रेलवे लाइन के पास शुरू किया था, वहीं अब दूसरे छोर पर भी शुरू कर दिया है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी आए और बारिश के दौरान भी मिट्टी खिसकने जैसी घटना न हो। पिछले दिनों जहां मिट्टी खिसकने से गंभीर हालात हो गए थे, वहीं अब हालात काबू हो गए हैं। एचएसआरडीसी के डीजीएम शंशाक कर्मचारियों के साथ दिन-रात वहीं डटे हुए हैं। अंडरपास के लगते एक दीवार भी खड़ी कर दी गई। अब मिट्टी खिसकने की नौबत नहीं आएगी। गौरतलब है कि भिवानी रोड स्थित जेडी-7 पर 18 करोड़ से रेलवे अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण करीब पांच माह से चल रहा है। पिछले दिनों बारिश आने के कारण एक तरफ मिट्टी खिसक गई थी, जिसके कारण बराबर में बनाया गया नाला गिर गया था और मकानों के आगे 30-40 फीट आगे मिट्टी खिसक गई थी। इससे पशु और लोग मकानों के अंदर ही कैद हो गए थे।
डीसी के दौरे के बाद आई काम में तेजी : पिछले दिनों डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने निर्माणाधीन अंडरपास का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य को गंभीरता से करने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही ऐसे हालात हुए हैं। लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। लोगों को भारी परेशानी हो गई है। वहीं उनके लिए खतरा भी बना हुआ है। इसको लेकर डीसी ने एडीसी विवेक आर्य के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि अधिकारी दिन-रात यहां रहकर अंडरपास के कार्य की निगरानी करेंगे। थोड़ी सी भी लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
01जेएनडी37-रेलवे अंडरपास पर निकाली गई दीवार। संवाद