फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इंग्लैंड विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर हड़पे 21 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में एक विधवा के बेटे का इंग्लैंड विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर मां-बेहा और बेटी ने 21 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी निवासी महिला राजबाला ने बताया कि उन्होंने बेटे संदीप को उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड भेजने के लिए अपना प्लॉट बेच दिया और कर्ज लिया। इसके बाद वह अप्रैल 2025 में जींद में डीआरडीए के सामने स्थित एक्सपर्ट ओवरसीज कार्यालय गईं, जहां आरोपी शीलावती, उसका बेटा रवि और बेटी भावना ने झांसे में ले लिया।
आरोपियों ने संदीप का एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया। इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया और खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए। राजबाला ने आरोपियों को विभिन्न किस्तों में 24 लाख रुपये का भुगतान किया। दामाद राजेश के खाते से 1,29,024 रुपये एंबेसी फीस के लिए कटवाए इसके अलावा आठ लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए। एक लाख फोन-पे से और 12.50 लाख रुपये नकद दिए गए। बाद में 2.50 लाख रुपये नकद और दिए गए थे।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब संदीप इंग्लैंड पहुंचा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि कोई फीस जमा नहीं हुई है और दाखिले की तारीख भी निकल चुकी है। वापस आकर राजबाला ने जब पैसे मांगे तो आरोपियों ने दबाव में केवल 2.50 लाख रुपये लौटाए और शेष 21.50 लाख रुपये हड़प लिए।
दोबारा पैसे मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में इमीग्रेशन सेल और यूके की जांच एजेंसी से पत्राचार के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें