01जेएनडी28-विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे किसान छात्र एकता संगठ
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों को लगातार शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित तिथि 24 जुलाई से कक्षाएं शुरू होनी थी लेकिन न तो अब तक नियमित कक्षाएं शुरू हुई हैं और न ही हॉस्टल और भोजन की कोई सुविधा छात्रों को उपलब्ध करवाई गई है। इस गंभीर स्थिति से परेशान छात्रों ने किसान छात्र एकता संगठन के उपाध्यक्ष अभिषेक जुलाना के नेतृत्व में कुलपति के नाम सामाजिक कल्याण डीन प्रो. जसवीर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे विवश होकर विश्वविद्यालय से नाम कटवाने को मजबूर होंगे। अभिषेक जुलाना ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को शिक्षा देने के बजाय केवल औपचारिकताओं का अड्डा बना दिया गया है। जिन छात्रों को पढ़ाई के लिए बुलाया गया, उन्हें न हॉस्टल दिया गया, न खाना और न ही क्लास। ऐसी परिस्थितियों में छात्र कैसे टिक पाएंगे।