फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुदाना गेहूं खरीद केंद्र में फिसलकर गिरने से मजदूर की टांग टूटी

विज्ञापन
घायल मजदूर के पास खड़े सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान व रोडवेज जीएम बिजेंद्र सिंह। - फोटो : Jind
विज्ञापन
लुदाना खरीद केंद्र में पैर फिसलने से मनरेगा मजदूर की गिरने से टांग टूट गई। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, मगर हालत गंभीर होने पर उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही रोडवेज महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह नागरिक अस्पताल पहुंचे और घायल की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अपनी देखरेख में इलाज करवाया।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक ने बताया कि लुदाना खरीद केंद्र पर काम कर रहे लुदाना गांव निवासी मनरेगा मजदूर बिजेंद्र (55) की टांग की हड्डी टूट गई। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उसका एक्सरे करके प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी टांग का ऑपरेशन करना जरूरी था, जिसकी वजह से उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया। रोडवेज महाप्रबंधक ने कहा कि मजदूर को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन ने चिकित्सकों से बातचीत की है। उसका इलाज करवाया जा रहा है। खानपुर मेडिकल कॉलेज के प्रशासन से बात करके वहां भी उसे कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें