फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में एक अधिकारी मिला गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बुधवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मेंटल हेल्थ में कार्यरत एक अधिकारी गैरहाजिर मिला। इसके अलावा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने वर्दी नहीं पहनी हुई थी। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ डॉ. बिमला राठी, एमएस डॉ. गोपाल गोयल ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी से लेकर नई बिल्डिंग में वार्डों का भी निरीक्षण किया। सिविल सर्जन व अन्य अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था को भी जांचा। इस दौरान मेंटल हेल्थ में कार्यरत एक अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिला। इसके अलावा यहां मौजूद एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी निर्धारित वर्दी में नहीं मिली। सिविल सर्जन ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने एनएचएम के उपसिविल सर्जन को आदेश जारी करते हुए अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें