फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तोंदा गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गतौली गांव नहर पुल पर चल रहे निर्माण कार्य करते समय मिट्टी का तोंदा गिरने से यूपी के नवी नगर बरेली निवासी मजदूर रमेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नवी नगर बरेली निवासी 40 वर्षीय रमेंद्र मंगलवार को अपने कुछ साथियों के साथ गतौली नहर पुल पर पुलिया के निर्माण में जुटा था। मंगलवार को वह अन्य मजदूरों के साथ साइट पर काम कर रहा था कि अचानक से मिट्टी गिरने से वह दब गया। साथी मजदूरों ने घायल रमेंद्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमेंद्र दिसंबर माह में यहां काम करने के लिए आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें