फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 23 से 28 फरवरी तक चलेगी कुरुक्षेत्र-फुलेरा पैसेंजर ट्रेन

Thu, 12 Feb 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी11-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से स्पेशल कुरुक्षेत्र-फुलेरा पैसेंजर ट्रेन चलेगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। रेलवे ने खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे नरवाना और जींद के यात्रियों को बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 28 फरवरी तक आवागमन करेगी। यह बस कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से लेकर एक मार्च तक फुलेरा से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलकर कैथल होते हुए रात 12 बजकर 52 मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन एक बजकर 23 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रोहतक के लिए एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।
विज्ञापन

रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के रास्ते ट्रेन सुबह छह बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। रींगस से खाटूश्याम के लिए बस या जींद में श्रद्धालु धाम पर जाते हैं। रींगस से चलकर ट्रेन रेनवाल के बाद सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो रेनवाल, रींगस सुबह दस बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। रींगस से सुबह दस बजकर 55 मिनट पर ट्रेन रवाना होगी, जो दोपहर बाद चार बजकर 28 मिनट पर जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। नरवाना से कैथल होते हुए ट्रेन रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। जींद से खाटूश्याम के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शनिवार को सुब साढ़े दस बजे चलती है।
विज्ञापन


वर्जन
बाबा खाटूश्याम के दर्शन के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन संचालन का फैसला लिया है। इससे जींद और नरवाना क्षेत्र के श्रद्धालुओं काे फायदा होगा।
जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें