फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण का बेटा बोला- षड्यंत के तहत पिता को फंसाया

विज्ञापन
रायचंदवाला गांव में कृष्ण का मकान। अमर उजाला - फोटो : Jind
विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में एक व्यक्ति को जिंदा जलाने के आरोप जींद के रायचंदवाला गांव निवासी 50 वर्षीय किसान कृष्ण पर लगे हैं। इससे कृष्ण के परिवार व पूरा गांव बेचैनी में है। परिवार के लोगों का कहना है कि कृष्ण का आज तक गांव में भी किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ है। ऐसे में वह इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। साथ ही परिवार के लोगों का कहना है कि घटनास्थल से और भी वीडियो उनके पास आए हैं, जिनमें मरने वाला व्यक्ति खुद आग लगाने की बात कह रहा है। कृष्ण ने घटना के दिन ही घर फोन कर अपनी पत्नी से कहा था कि वह कल घर आएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन पहले टीकरी बॉर्डर पर एक किसानों को शराब पिलाकर जिंदा जलाने के आरोप लगे थे। इसमें जींद जिले के रायचंदवाला गांव निवासी कृष्ण का भी नाम आया है। कृष्ण करीब दो एकड़ की खेती करता है। साथ लगते ढाठरथ गांव में परचून की दुकान चलाता है। अकसर दुकान को कृष्ण ही संभालता है, लेकिन कभी कभार बड़ा बेटा कर्मवीर भी बैठता है। कृष्ण के दो बेटे हैं। बड़ा बेट कर्मवीर स्नातक अंतिम वर्ष का छात्र है तो छोटा बेटा विक्रम 12वीं में पढ़ता है। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ मिलकर दुकान व खेती का काम संभालते हैं। वहीं कृष्ण की पत्नी सुदेश देवी पशुपालन करती हैं।
बड़ा षड्यंत्र, होना चाहिए खुलासा
कृष्ण के बेटे कर्मवीर ने कहा कि उसके पिता एक सप्ताह पहले ही किसान आंदोलन में गए थे। गांव से लोग जाते रहते हैं। लेकिन वहां नहीं रहते। अधिकतर लोग खटकड़ धरने तक ही समिति हैं। करीब एक सप्ताह पहले उसके पिता जींद गए थे। वहीं से दिल्ली जाने वाला कोई मिल गया था उसके साथ चले गए थे। कर्मवीर के अनुसार यह पूरा मामला किसान आंदोलन को बदनाम करने का षड्यंत्र है। इसका खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन

किसान नेताओं से संपर्क में परिवार
वहीं कृष्ण का परिवार दिल्ली व खटकड़ में चल रहे धरने पर रहने वाले किसान नेताओं से संपर्क बनाए हुए है। कृष्ण के बेटे कर्मवीर ने बताया कि पहला वीडियो देखकर उन्हें ऐसा लगा था। लेकिन इसके बाद कई अन्य वीडियो आए हैं। एक वीडियो में तो मरने वाला खुद स्वीकार कर रहा है कि वह अपने परिवार से तंग है और खुद आग लगाई है। कर्मवीर के अनुसार किसान नेताओं ने उन्हें पूरी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें