फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण बेदी बड़बोले आदमी, भ्रष्टाचार में नंबर वन : बिजेंद्र रेढू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र रेढू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बड़बोले आदमी हैं। बड़बोलापन इनकी आदत रही है। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी कहा था कि उन्होंने हमें झाडू पकड़वा दी, क्या हम सफाई करेंगे। रेढू शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
शुक्रवार को जिला कार्यालय में इनेलो की जिला कार्यकारिणी की ओर से विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सह इनेलो जिलाध्यक्ष बिजेंद्र ने कहा कि कृष्ण बेदी प्रदेश में भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं। नरवाना हलके के सरपंचों को एकत्रित किया जाए तो सब सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

रेढू ने कहा कि शुरू से ही भाजपा की नीति है कि फूट डालो और राजनीति करो। पहले इन्होंने राजकुमार सैनी को उतारा था, उसके बाद रामचंद्र जांगड़ा आए। इसके बाद अब रामकुमार गौतम आए हैं। इन सबको आइना दिखाने का काम अभय चौटाला ने किया है।
विज्ञापन

चौ. देवीलाल के मुकाबले में आज हरियाणा प्रदेश में कोई परिवार नहीं है। इस परिवार ने प्रदेश को 250 एमएलए और एमपी दिए हैं। ओमप्रकाश चौटाला भी हरियाणा प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं। बेदी चाह रहे हैं कि गलतबयानी कर सुर्खियों में रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें