फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कृष ने दौड़ में और यश ने सॉफ्टबॉल में स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
04जेएनडी07: विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच। स्रोत: ​कोच
विज्ञापन
सफीदों। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जीएमएसएसएस एथलेटिक नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदकों की झड़ी लगा दी। एथलेटिक्स, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

कृष ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया जबकि 400 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। हाई जंप में मनप्रीत ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परनीत ने बेसबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यश ने सॉफ्टबॉल में स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेसबॉल में द्वितीय स्थान हासिल कर दोहरी सफलता दर्ज की। वहीं निशांत ने सॉफ्टबॉल में स्वर्ण और बेसबॉल में रजत पदक जीतकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इन उत्कृष्ट प्रदर्शनों के आधार पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल, एथलेटिक्स कोच प्रमोद (एनआईएस) तथा जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें