फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान जरूरी : सरोज

विज्ञापन
12जेएनडी07: विद्या​र्थियों को प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक करते हुए सरोज। संवाद
विज्ञापन
जींद। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रशिक्षण अधिकारी सरोज ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के महत्व और आपातकालीन परिस्थितियों में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण लेने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा के साथ जीवनोपयोगी एवं सामाजिक कौशल सीखना भी जरूरी है। इस अवसर पर समाजसेवी राकेश ग्रोवर, अंकिता खटकड़, अंजली वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें