जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को डॉक्टरों ने दो दिन की हड़ताल शुरू की है। इसमें जिलेभर से 151 में से 149 डॉक्टर शामिल हुए। अस्पताल में सामान्य मरीजों को उपचार तो सुचारू मिला लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिलने वाले उपचार के लिए भटकना पड़ा।
एक तरफ स्वास्थ्य विभाग उपचार में कोई परेशानी न होने का दावा कर रहा है और दूसरी तरफ मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं। अस्पताल में आए राजेश और सुनील ने बताया कि उनका चयन केंद्र सरकार की सेवा में हुआ है। वह मेडिकल करवाने के लिए आए थे लेकिन डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम, आरबीएसके, डेंटल सर्जन, रिटायरमेंट के बाद अनुबंध आधार पर लगे डॉक्टरों को बुला कर ओपीडी चलाई गई। इस दौरान मरीजों को उपचार के लिए परेशानी हुई। अस्पताल में 1,320 ही ओपीडी हो पाई जबकि सोमवार को ओपीडी औसतन 1,700 से ज्यादा होती थी। कुल चार पोस्टमार्टम हुए।
बॉक्स
इमरजेंसी में स्टाफ नर्स व प्रशिक्षु डॉक्टर रहे अलर्ट
इमरजेंसी में स्टाफ नर्स, प्रशिक्षु व ईएसआई से बुलाए डॉक्टरों ने कमान संभाली। ज्यादा गंभीर मरीजों को पीजीआई रेफर किया गया। हड्डी, ऑपरेशन, मनोचिकित्सक, ईएनटी के मरीजों को स्पेशलिस्ट नहीं मिलने से बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। महिलाओं की ओपीडी पहले की तरह ही सुचारू रूप से चली।
वर्जन
घुटने में दर्द होने के कारण डॉक्टर के पास आई थी लेकिन डॉक्टर नहीं मिला। डॉक्टरों के हड़ताल पर होने की जानकारी दी जा रही है। वह ज्यादा चलने में भी असमर्थ हैं लेकिन अब बिना दवाई लिए ही वापस जाने को मजबूर हैं।
-सुरजमुखी, इंप्लाइज कॉलोनी
वर्जन
पिछले कई दिनों से किडनी में दर्द होने के कारण अस्पताल में आया था। यहां पर कोई डॉक्टर जांच करने के लिए नहीं मिल रहा। दो घंटे तक सभी ओपीडी में जाकर पूछताछ कर की लेकिन हड़ताल के कारण डॉक्टर नहीं मिल रहे।
प्रदीप शामदों
हड़ताल की जानकारी उच्च अधिकारियों को पहले ही उपलब्ध करवा दी थी। इमरजेंसी, पोस्टमार्टम और लेबर जैसी सेवाओं को सुचारू रखा गया है। उन्होंने स्वयं अस्पताल का दो से तीन बार दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया है। अस्पताल को लेकर कोई परेशानी नही आने दी गई है।
-डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
08जेएनडी11: प्रदीप। संवाद- फोटो : जलेसर चौराहा के पास एक होटल में संचालित बार की चेकिंग करते सीओ सिटी, उत्तर थाना इंस्पेक्टर और उनकी टीम। स्रोतः पुलिस
08जेएनडी11: प्रदीप। संवाद- फोटो : जलेसर चौराहा के पास एक होटल में संचालित बार की चेकिंग करते सीओ सिटी, उत्तर थाना इंस्पेक्टर और उनकी टीम। स्रोतः पुलिस
08जेएनडी11: प्रदीप। संवाद- फोटो : जलेसर चौराहा के पास एक होटल में संचालित बार की चेकिंग करते सीओ सिटी, उत्तर थाना इंस्पेक्टर और उनकी टीम। स्रोतः पुलिस