28जेएनडी36-केएम महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय की टीम ने इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में 13 विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में पुरस्कार प्राप्त किए। इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 21 से 23 जनवरी तक हुआ था।
केएम राजकीय महाविद्यालय की टीम ने सांग विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिष्ठित पंडित लखीमचंद ट्रॉफी अपने नाम की। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और सांस्कृतिक विभाग की टीम के समर्पण का परिणाम है।
युवा कल्याण एवं सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका प्रो. उषा शर्मा ने बताया कि सांग विधा, सोलो डांस (पुरुष), रागिनी, संस्कृत में डिक्लेमेशन, रंगोली और ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
वहीं ग्रुप डांस (जनरल), लाइट वोकल इंडियन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट, क्लासिकल वोकल, सोलो डांस (महिला), कोलाज एवं पोस्टर मेकिंग में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मेजर सुरेंद्र कुमार, डॉ. राजवीर नैन, आरती शर्मा, रेणू शर्मा, गीता, डॉ. रविंद्र राही, सुल्तान सिंह, रोहताश मौजूद रहे।