फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठाना-उचाना मार्ग बदहाल, ग्रामीण हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। गांव थुआ के लोगों को किठाना और उचाना जाने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां से गुजर रहा किठाना-उचाना मार्ग खस्ताहाल है। इस मार्ग पर हमेशा गंदा पानी जमा रहता है, जिससे सड़क टूट गई हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोगों ने पानी निकासी के लिए नाले बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सत्य विवेक, सत्यजीत, मनोज, संदीप, बिमला, राजो, रामकेश व सविता ने बताया कि इस मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को अनेक प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। कई बार मार्ग में खड़े गंदे पानी में बने हुए गड्ढों में गिरकर राहगीर चोटिल हो चुके हैं। यहां दुकानदारों ने बताया कि मुख्य मार्ग स्थिति ऐसी है तो गांव के अंदर क्या हालात होंगे, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। स्कूलों जाने वाले नौनिहालों व बुजुर्गों को इस मार्ग से निकलना जंग जीतने के समान है। खेतों में आने-जाने तथा महिलाओं को पानी लाने व कूड़ा करकट बाहर फेंकने जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन को अनेक बार अवगत करवाया लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की सुध ली जाए और यहां पर नाले बनाकर सड़क से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें