10जेएनडी24: लघु सचिवायल परिसर में धरने देकर बैठे किसान। संवाद
नरवाना। लघु सचिवालय परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा का धरना शनिवार को 841वें दिन अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। मंच संचालन महेंद्र सिंह धर्मगढ़ ने किया। धरने पर निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को जाट धर्मशाला में सम्मेलन करके हिसार कमिश्नरी के बाहर प्रदर्शन कर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। 15 अगस्त को कलायत चलने का कार्यक्रम है। 17 अगस्त को नरवाना में जींद-कैथल और सिरसा की जल, जंगल और जमीन को बचाने पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
मास्टर बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हिंदुस्तान के सबसे बड़े कॉरपोरेट घराने के मॉल के सामने धरना दिया गया। यह धरना कॉरपोरेट घरानों की लूट के विरोध में आयोजित किया गया था। पहले औद्योगिक घराने उत्पादन के लिए उद्योगों में पूंजी निवेश करते थे, परंतु आज तृतीय पूंजी ने वो स्थान हथिया लिया है। इसके कारण किसान, मजदूर, रेहड़ी, फड़ी, छोटे व्यापारियों की दिन-प्रतिदिन क्रय शक्ति कम होती जा रही है। इनके सामने मौत के फंदे को गले लगाने के सिवाए कोई रास्ता नहीं बचा। दो साल से गुलाबी सुंडी कहर बरपाया रही है, क्योंकि सरकार ने कृषि विश्वविद्यालयों की खोज के लिए ग्रांट बंद कर दी है। धरने पर ईश्वर सिंह, मनीराम रामधरी, बलदेव सिंह, राम सिंह, गंगा, सतबीर, जसवंत सिंह, मांगे राम, सूरजन, फतेह सिंह, रणधीर सिंह, कर्म सिंह, निहाल सिंह मौजूद रहे।
10जेएनडी24: लघु सचिवायल परिसर में धरने देकर बैठे किसान। संवाद