फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरुद्वारा टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर के दूसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कीर्तन समागम

Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी40: गौरव बेदी को सम्मानित करते हुए गुरुद्वारा कमेटी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहर के पंजाबी चौक पर स्थित गुरुद्वारा टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर के दूसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कीर्तन समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समागम में शहर के आसपास से काफी संख्या में साध संगत ने आकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मुख्य रूप से गद्दीनसीन डेरा बाबा बंदा बहादुर रियायसी और दसवें वंशज बाबा जतिंद्र पाल सिंह सोढ़ी ने शिरकत की। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री के बेटे एडवोकेट गौरव बेदी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में दोपहर बाद तक कथा शब्द कीर्तन किया गया। इसके बाद अरदास व गुरु का अट्टू लंगर लगा। इसमें सभी साध संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जतिंद्र पाल सोढ़ी ने कहा कि अगर कोई भी इंसान अपने इष्ट के प्रति भक्ति करता है तो उसके लिए समर्पण होना अति आवश्यक है। वहीं गौरव बेदी ने कहा कि शहर में जल्द ही टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम से द्वार बनाए जाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। आगामी इसी तरह के कार्यक्रम तक इस द्वार की सौगात लोगों को मिलने की पूरी संभावना है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, अनाज मंडी प्रधान राजेश शर्मा, सब्जी मंडी प्रधान चरणजीत छाबड़ा, चेयरमैन मन्नू छाबड़ा, दर्शन मोर, सतिश सेतिया, कर्णजीत कौर, गुरजीत सिंह छोटा, अरुण दुरेजा, मांगेराम बतरा, रमेश दुरेजा, डॉ. अशोक दुरेजा, गुरजीत सिंह छोटा, कृष्ण घुमन, अमरजीत मधोक, अशोक नागपाल, बिट्टू दुरेजा, साहिल परूथी, प्रवीण मित्तल चौसाला, विनय बेलरखा, अमनदीप गुप्ता और अमित ढाकल मौजूद रहे।

25जेएनडी40: गौरव बेदी को सम्मानित करते हुए गुरुद्वारा कमेटी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें