फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना दीपा वारदात के बाद गुर्गों को मॉल में करवाता था शॉपिंग, तीन जिलों की पुलिस दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एकलव्य स्टेडियम के पास चार फरवरी को चोरी की वारदात की साजिश रचने गिरफ्तार किए राम कॉलोनी निवासी बंटी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। अब आरोपी द्वारा बताए गए गिरोह के सरगना अमरदीप उर्फ दीपा पुलिस की रडार पर है। अमरदीप को पकड़ने के लिए कुरुक्षेत्र, टोहाना, जींद सीआईए व सिविल लाइन थाना पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सिविल थाना प्रभारी ने अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके हिस्से में चोरी किए गए जेवरात में से अब तक 380 ग्राम चांदी आई थी। इसके अलावा जो नकद मिलता उसे खाने-पीने में उड़ा देता था। चोरी की वारदात के बाद गिरोह का सरगना अमरदीप उर्फ दीपा अच्छे शॉपिंग मॉल में ले जाता था। जहां उनको बेहतर कपड़े-जूते व अन्य सामान दिलवाता था। गिरोह में पांच लोग शामिल हैं। वारदात से पहले कुछ रेकी करते तो कुछ सामान चुराते थे। आरोपी ने बताया कि गिरोह के सरगना अमरदीप उर्फ दीपा ने उसे चोरी की गई चांदी को पिघलाकर ईंट के रूप में बनाई हुई चांदी दी थी। इसे बेचने में आसानी होती थी। इसके अलावा सोने के जेवरात, गाड़ी व नकदी सरगना अपने पास रखता था।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना अमरदीप उर्फ दीपा की गिरफ्तारी के लिए जींद, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद में दबिश दी जा रही है। इसके लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - हरिओम सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें