जींद। खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग 17 और 18 फरवरी को हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश की सीनियर महिला, अंडर-18 और अंडर-15 की टीमें दमखम दिखाएंगी।
गांव खरकड़ी हिसार में सीनियर व अंडर 18 टीमों के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर टीमों का चयन किया गया। सब जूनियर लड़कियों का प्रशिक्षण शिविर गांव बीबीपुर जींद में लगाया गया था।
प्रतियोगिता में उत्तर भारत के आठ राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की टीम शामिल है। सीनियर टीम में पानीपत की पायल को कप्तान और दीपा को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम में पानीपत से ईशा शर्मा, करीना, सीमा, अंजली, ट्विंकल, पूनम, हिसार से ज्योति, कुरुक्षेत्र से अमनप्रीत, प्रीति, चरखी दादरी से अनीता शामिल हैं। इसके अलावा सरिती हिसार और अंतिम चरखी दादरी को अतिरिक्त खिलाड़ियों में रखा गया है। टीम के कोच अमन मलिक होंगे और टीम मैनेजर सुदेश कुमारी होंगी।
जूनियर टीम में खिलाड़ियों में मीनाक्षी जींद को कप्तान और कुसुम हिसार को उपकप्तान बनाया गया है। अन्य खिलाड़ियों में अनु, अंजली, तनु, रेनू, गरिमा, रूबी, कुसुम, प्रियंका, आशि, निधि फोगाट, हीना को स्थान मिला है।
टीम कोच भामिनी पाण्डेय और टीम मैनेजर राजेंद्र सैनी पीटीआई होंगे। सब जूनियर टीम में रिद्धिमा जींद कप्तान खुशबू चरखी दादरी उपकप्तान को बनाया गया है।
इसके अलावा टीम में मनु, ऋतु, सोनिया जींद, अश्मिन, सुहाना, दिव्या, दक्षिता हिसार अदिति, साक्षी, दिव्या पानीपत को टीम में जगह मिली है। महिमा चरखी दादरी व अमीक्षा को अतिरिक्त खिलाड़ियों में स्थान दिया गया है। टीम कोच प्रियंका एवं टीम मैनेजर विजय मलिक होंगे।
जींद रग्बी संघ के कोषाध्यक्ष सुशील ढांडा ने बताया कि तीनों टीमें अच्छा प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर प्रधान सुरेश अहलावत, सचिव मुनीत बेरवाल, निदेशक कुलदीप अहलावत,राजेंद्र सैनी,देवेंद्र डीपीई, जोगिंद्र नेहरा डीपीई, रवींद्र मलिक, सोनिया सिंह, प्रेम सिंह, गौरव आसरी मौजूद रहे।